PNG उपलब्ध होने पर भी सेवा नहीं लेने वालों की LPG आपूर्ति होगी बंद: सरकार
सरकार ने नया आदेश जारी कर कहा है कि पीएनजी सुविधा उपलब्ध होने पर भी इसकी सेवा नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं की 3 महीने बाद एलपीजी आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। बकौल सरकार, जहां पीएनजी कनेक्शन देना तकनीकी रूप से संभव नहीं वहां एनओसी देकर एलपीजी आपूर्ति जारी रहेगी। सरकार का उद्देश्य एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करना है।