PNG के लिए 6 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है इसके कनेक्शन की प्रक्रिया
देश में 5.68 लाख से ज़्यादा लोगों ने नए पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। नए कनेक्शन के लिए यह पता करवाकर कि शहर में पीएनजी सेवा कौन देता है, ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन करें। इसके बाद साइट इन्सपेक्शन होगा, फिर टेक्नीशियन पाइपलाइन और गैस मीटर लगाते हैं। सभी प्रक्रिया पूरी होने के 7-15 दिन बाद कनेक्शन चालू हो जाता है।