PNG कनेक्शन में गैस से आ रही है पीली रंग की लौ तो क्यों यह ठीक नहीं, क्या हैं इसके कारण?
PNG कनेक्शन में पीली लौ का मतलब है कि गैस पूरी तरह जल नहीं रही है। इससे न केवल बर्तन काले होते हैं बल्कि गैस की बर्बादी भी होती है और कार्बन मोनोऑक्साइड का खतरा बढ़ जाता है। चूल्हे के नीचे एयर शटर ब्लॉक होने और बर्नर के छेदों में खाना गिर जाने/तेल जम जाने से पीली फ्लेम आती है।