PoK अलग देश है, उसके हित वहां की हुकूमत देखे: NC सांसद का विवादित बयान
एनसी सांसद चौधरी मोहम्मद रमज़ान ने पीओके को 'अलग देश' बता दिया है। उन्होंने पीओके को लेकर सवाल पर कहा, "हमें इस सवाल में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वह अलग देश है।" रमज़ान ने कहा, "पीओके का वहां की हुकुमत, भारत सरकार और यहां का विदेश मंत्रालय देखेगा। हम जम्मू-कश्मीर के लिए स्टेटहुड पर बात कर रहे हैं।"