PoK के लोगों ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए दिया भारत में विलय का संकेत
पीओके में लोगों ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे 'दूसरे रास्ते' अपनाने को मजबूर होंगे। पीओके के नेता सरदार अमन खान ने कहा, "हमें आपके राशन की ज़रूरत नहीं, आपको हमारी ज़रूरत है।" उनके बयान को भारत में विलय के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।