PoK खाली करे पाकिस्तान, अब हमारे बीच सिर्फ यही मुद्दा बाकी है: यूएन में जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में पाकिस्तान से पीओके खाली करने को कहा है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब केवल एक ही मुद्दा सुलझाया जाना शेष है कि पाकिस्तान अवैध रूप से कब्ज़ाए गए भारतीय क्षेत्र (पीओके) को खाली करे और आतंकवाद से अपने पुराने नाते को छोड़ दे।