POK में आतंकी ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे हैं, पाक को उन्हें नष्ट करना होगा: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पीओके पाकिस्तान के लिए एक विदेशी क्षेत्र से अधिक कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, "पीओके की ज़मीन का इस्तेमाल आतंकवाद का कारोबार चलाने के लिए किया जा रहा है।" सिंह ने आगे कहा, "पीओके में आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे हैं, पाकिस्तान को उन्हें नष्ट करना होगा।"