PoK में उबल रहा जेन-Z का गुस्सा, शहबाज़ सरकार की बढ़ी टेंशन

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हालिया हिंसक प्रदर्शनों के कुछ समय बाद ही अब जेन-Z युवाओं के विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बढ़ती फीस और मूल्यांकन प्रक्रिया के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन अब पाकिस्तान सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध में बदल गया है। मुज़फ्फराबाद में एक शख्स ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की जिसमें एक छात्र घायल हुआ है।

Load More