PoK में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने गोली मारकर की 7 लोगों की हत्या
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में संयुक्त एक्शन कमिटी (JAC) पर प्रतिबंध के विरोध में होने वाले प्रदर्शन से पहले पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने गोली मारकर 7 लोगों की हत्या कर दी है। वहीं, भारत ने पीओके में पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराना चाहिए।