Power Mech Projects ने किया बोनस शेयर देने का एलान, 28 सितंबर है रिकॉर्ड डेट
इंफ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन कंपनी पावर मेक प्रोजेक्ट्स ने बोनस शेयर देने का एलान किया है। कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का फैसला किया और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 28 सितंबर तय की गई है। इस एलान के बाद कंपनी के शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान करीब 17% तक बढ़े और 8.12% चढ़कर बंद हुए।