PPF में पैसा जमा करना भूल गए तो कितना लगेगा जुर्माना, अकाउंट पर क्या पड़ेगा असर?
अगर आप किसी साल PPF में न्यूनतम ₹500 जमा नहीं करते हैं तो अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है। इस दौरान पुराने पैसे पर ब्याज मिलता रहता है लेकिन नया निवेश, लोन या आंशिक निकासी की सुविधा बंद हो जाती है। वहीं, अकाउंट दोबारा चालू करने के लिए हर छूटे साल पर ₹50 जुर्माना और ₹500 न्यूनतम जमा करना होता है।