PPF समेत छोटी बचत योजनाओं पर फिर नहीं बढ़ा ब्याज, लगातार 9वीं तिमाही में दरें स्थिर
सरकार ने मंगलवार को लगातार 9वीं तिमाही के लिए PPF, NSC, SCSS, SSY और KVP जैसी तमाम छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। सीनियर सिटीज़न सेविंग स्कीम (SCSS) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) जैसी प्रमुख लघु बचत योजनाओं में 8.2% प्रति वर्ष का उच्चतम ब्याज मिलता है।