PSL के टॉप- 10 महंगे खिलाड़ियों की कुल सैलरी से अधिक है विराट कोहली की IPL सैलरी
पीएसएल में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर सबसे महंगे खिलाड़ी हैं और वह ₹2.57 करोड़ में कराची किंग्स में शामिल हुए। पीएसएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ियों की रेस में 9 खिलाड़ी हैं जिन्हें ₹1.88-1.88 करोड़ मिलते हैं। इस प्रकार पीएसएल के टॉप- 10 महंगे खिलाड़ियों की कुल सैलरी ₹19.49 करोड़ है जबकि विराट कोहली की आईपीएल सैलरी ₹21 करोड़ है।