PSL के पहले ही मैच में पाक की हुई किरकिरी, मैच के दौरान बदल गया गेंद का रंग
पाकिस्तान सुपर लीग के पहले मैच के दौरान सफेद गेंद का रंग पिंक में बदल गया जिसके चलते पाकिस्तान की किरकिरी हो रही है। दरअसल, गेंदबाज़ी टीम हैदराबाद किंग्समेन की जर्सी का कलर मैरून था और खिलाड़ियों द्वारा गेंद को चमकाने के लिए जर्सी पर रगड़ने के दौरान गेंद पर रंग लगा। खराब क्वॉलिटी की जर्सी के चलते ऐसा हुआ।