PSL का फाइनल खेलने के लिए 2 फ्लाइट बदलकर पाक पहुंचे सिकंदर रज़ा, टीम को दिलाई जीत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए लाहौर कलंदर्स के ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा 2 फ्लाइट बदलकर रविवार को इंग्लैंड से लाहौर पहुंचे और अपनी टीम को जीत दिलाई। बकौल रिपोर्ट्स, सिकंदर रज़ा ने रास्ते में खुद गाड़ी भी चलाई और वह टॉस से कुछ मिनट पहले मैदान पर पहुंचे थे।