PSU Banks पर भारी पड़ा मिडल ईस्ट युद्ध, एक महीने में 17% टूटा इंडेक्स
मिडल ईस्ट युद्ध के बीच Bankex इंडेक्स 17% तक टूट चुका है जिससे कई PSU बैंक शेयरों में 10% तक की गिरावट आई है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि करेक्शन के बावजूद कई PSU बैंक आकर्षक हो गए हैं। फर्म ने PNB पर BUY और बैंक ऑफ बड़ौदा व यूनियन बैंक पर NEUTRAL रेटिंग दी है।