Puch AI के साथ यूपी सरकार के ₹25,000 करोड़ के MoU को लेकर विवाद क्या है?
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर लिखा था, "Puch AI संग ₹25,000 करोड़ के एमओयू से प्रदेश में AI-पार्क, लार्ज स्केल डेटा सेंटर...और AI विश्वविद्यालय की स्थापना होगी।" कम अनुभव, टर्नओवर को लेकर Puch-AI को बड़ा प्रोजेक्ट मिलने पर लोगों ने सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा, "शर्तों को पूरा न करने वाले...निवेशक का एमओयू स्वत: रद्द हो जाएगा।"