PVR INOX के काउंटर पर जूठे गिलास में सर्व की जा रही थी ड्रिंक्स, वीडियो सामने आने पर हुआ ऐक्शन
बेंगलुरु के फोरम मॉल में PVR INOX के जूस काउंटर को कर्नाटक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बंद करवा दिया है। वहां ग्राहकों को ड्रिंक्स परोसने के लिए डिस्पोज़ेबल गिलासों का दोबारा इस्तेमाल करने का वीडियो सामने आया था। स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर ने बताया कि अधिकारियों को नियमों के उल्लंघन के सबूत मिले। कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।