Q1 नतीजों के बाद डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयर 17% उछले
डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स के शेयरों में जून तिमाही के नतीजों के बाद गुरुवार को कारोबार के दौरान 17% तक की तेज़ी दिखी और यह ₹307.65 के हाई तक पहुंच गए। अप्रैल-जून 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹13.2 करोड़ रहा जो जून 2024 तिमाही के मुनाफे ₹3.2 करोड़ से 312.5% अधिक है। वहीं, रेवेन्यू बढ़कर ₹223.8 करोड़ हो गया।