Q1 रिज़ल्ट के बाद चढ़ा इस शराब कंपनी का शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा भाव
शराब बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार को 7% से ज़्यादा की तेज़ी आई और यह 52 सप्ताह के उच्च स्तर ₹2,941.40 पर पहुंच गया। गुरुवार को जारी कंपनी के पहली तिमाही नतीजों के मुताबिक, उसका शुद्ध लाभ 75% बढ़कर ₹131 करोड़ हो गया है। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹5,314 करोड़ हो गया है।