Q2 नतीजों के बाद Redington के शेयर ने लगाई छलांग, ₹370 तक जा सकता है स्टॉक का भाव
रेडिंगटन लिमिटेड के शेयर गुरुवार को शुरुआती करोबार के दौरान 12% तक उछल गए। यह उछाल सितंबर तिमाही के नतीजे के बाद आया है जिसमें कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 17% बढ़कर ₹24,895.56 करोड़ हो गया। ब्रोकरेज फर्म मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल ने इस शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग और ₹370/शेयर का टारगेट दिया है।