Q2 में मुनाफा बढ़ने के बावजूद AU स्मॉल फाइनेंस में दिखी सेलिंग, शेयर 9% तक लुढ़का
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में सोमवार को कारोबार के दौरान 9.45% तक की गिरावट दिखी और बीएसई पर शेयर ₹845.65 के लो तक गया। शेयरों में यह गिरावट जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 53% बढ़कर ₹858 करोड़ होने के बावजूद आई है। शेयर पर ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी।