Q4 नतीजों के बाद बंधन बैंक के शेयर ने लगाई 13% की छलांग

बंधन बैंक के शेयरों में बुधवार को कारोबार के दौरान ज़ोरदार तेज़ी दिखी और शेयर 13.29% उछलकर ₹202.40 पर पहुंच गए। बैंक के शेयरों में यह तेज़ी चौथी तिमाही के नतीजों के बाद दिखी जिसमें बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 68% बढ़कर ₹534 करोड़ हो गया। गौरतलब है, पिछले एक माह में कंपनी के शेयर 43.17% उछले हैं।

Load More