Q4 में बंपर मुनाफे के बाद 3% तक चढ़े एबॉट इंडिया के शेयर, ₹475/शेयर डिविडेंड देगी कंपनी
चौथी तिमाही में एबॉट इंडिया ने 14.7% का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है जिसके बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयर 3% तक चढ़ गए। खबर लिखे जाने तक शेयर में ₹180 की बढ़त थी। गौरतलब है कि कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजों के बाद ₹10 फेस वैल्यू के हर शेयर पर ₹475 का डिविडेंड देने की सिफारिश की है।