Q4 में यूनियन बैंक की कोर इनकम में आई गिरावट, प्रोविजन्स उछला; 8% टूटा शेयर
कमज़ोर तिमाही नतीजों के चलते गुरुवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 8.54% तक गिर गए। कंपनी का NII यानी कोर इनकम सालाना आधार पर 1.1% गिरकर ₹9,406 करोड़ पर आ गई। हालांकि, बैंक के प्रोविजन्स सालाना आधार पर ₹322 करोड़ से बढ़कर ₹1,055 करोड़ पर जबकि बैंक का शुद्ध मुनाफा 6.6% उछलकर ₹5,316 करोड़ पर पहुंच गया।