QS ने जारी की एशिया की टॉप यूनिवर्सिटीज़ की लिस्ट, भारत में आईआईटी-दिल्ली शीर्ष पर
दुनिया के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग करने वाली संस्था क्यूएस ने 'वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स: एशिया 2025' जारी की है जिसमें 22 भारतीय विश्वविद्यालयों ने जगह बनाई है। इसमें आईआईटी-दिल्ली 44वें रैंक के साथ सबसे अच्छी रैंकिंग वाली भारतीय यूनिवर्सिटी है जबकि आईआईटी-बॉम्बे 48वें स्थान पर है। वहीं, चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी पहले और यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग कॉन्ग दूसरे स्थान पर है।