1 शेयर पर ₹8 का डिविडेंड दे रही यह कंपनी, आज 14% चढ़ा शेयर; जानें रिकॉर्ड डेट

R Systems International ने प्रति शेयर ₹8 डिविडेंड का एलान किया है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 1 अक्टूबर तय की गई है। इस घोषणा के बाद सोमवार को बाज़ार में भारी गिरावट के बावजूद कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 14% उछलकर ₹269.75 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचे। गौरतलब है कि कंपनी का मार्केट कैप ₹3163 करोड़ है।

Load More