Rama Steel में FII ने खरीदी हिस्सेदारी, 4 साल में 1,865% रिटर्न दे चुका है स्टॉक
फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (एफआईआई) ने रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड में 4.5 करोड़ शेयर खरीदे हैं। एनएसई के डेटा के मुताबिक, एबिसु ग्लोबल ऑपरर्च्युनिटीज़ फंड ने कंपनी में ₹10 की औसत दर पर 3 करोड़ जबकि मिनर्वा वेंचर्स फंड ने इसी दाम पर 1.5 करोड़ शेयरों की खरीदारी की है। कंपनी ने पिछले 4 वर्षों में 1,865% का रिटर्न दिया है।