RAS अफसर प्रियंका का 33 वर्ष की आयु में हुआ निधन, इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप
आरएएस अधिकारी प्रियंका बिश्नोई का 33-वर्ष की आयु में बुधवार रात 15 दिन चले इलाज के बाद अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। प्रियंका का जोधपुर के एक अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। उनके इलाज में षड्यंत्रपूर्वक लापरवाही बरतने का आरोप लगा था जिसको लेकर जांच समिति बनाई गई थी।