RBI के आदेश का दिखा असर, ATM में ₹100 और ₹200 के नोटों की संख्या बढ़ाई गई
सभी बैंकों ने अपने-अपने एटीएम में ₹100 और ₹200 के नोटों की संख्या बढ़ा दी है। दरअसल, आरबीआई ने सभी बैंकों को आदेश दिया था कि वे कम-से-कम 75% एटीएम में ₹100 और ₹200 के नोट ज़रूर रखेंगे। आरबीआई के मुताबिक, छोटे नोटों की संख्या बढ़ाने से लोगों के रोज़ाना खर्च के लिए कैश उपलब्ध कराना आसान हो जाएगा।