RBI का एक फैसला और धड़ाम हो गए पेटीएम के शेयर, 8% की आई गिरावट
RBI द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में वन 97 कम्युनिकेशंस यानी पेटीएम के शेयर की कीमतों में करीब 8% की गिरावट देखी गई। ईटी के अनुसार, गोल्डमैन सैक्स ने पेटीएम के शेयरों पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन इसका टारगेट प्राइस ₹1,470 से घटाकर ₹1,400/शेयर कर दिया है।