RBI के एक फैसले के बाद रॉकेट बने टाटा के स्टॉक्स, इस शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट
RBI ने टाटा संस का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने का अनुरोध खारिज किया जिसके बाद टाटा ग्रुप के कई शेयरों में मंगलवार को ज़ोरदार तेज़ी आई। टाटा केमिकल्स में 20% का अपर सर्किट लगा, टाटा इंवेस्टमेंट कॉर्पोरेशन का शेयर करीब 10% जबकि TCS 5.19% तक चढ़ गया। वहीं, टाटा संस की संभावित लिस्टिंग को लेकर उम्मीद बढ़ गई।