RBI को मुफ्त में मिल गया 3.4 मीट्रिक टन सोना, सरकार ने किया खुलासा
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) को वित्त वर्ष 2024-25 में बिना एक पैसा खर्च किए 3.4 मीट्रिक टन सोना मिला है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि सिक्योरिटी प्रिंटिंग ऐंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) ने तस्करी में ज़ब्त किए गए इस सोने को रिफाइन कर आरबीआई को भेजा है जिसे देशहित में इस्तेमाल किया जाएगा।