RBI के गोल्ड लोन बिजनेस से बैन हटाने के बाद 11% तक उछले IIFL Finance के शेयर
आरबीआई ने आईआईएफएल फाइनेंस के गोल्ड लोन बिज़नेस पर लगी पाबंदियों को हटा लिया है जिसके बाद कंपनी को दोबारा गोल्ड लोन मंज़ूर करने, बांटने और बेचने की इजाज़त मिल गई है। इसके बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयर 11% की तेज़ी के साथ उछले और ₹560.60 के अपने इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। शेयर सुबह ₹546.50 पर खुले थे।