RBI का नया नियम लोगों को कैसे क्रेडिट कार्ड के भुगतान में मामूली देरी से बचाएगा?
RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे किसी खाते को 'पास्ट ड्यू' तभी मानें जब भुगतान की तारीख के तीन दिन बाद तक बकाया जमा न हो। इससे कार्डधारकों का क्रेडिट स्कोर मामूली देरी के कारण गिरने से बचेगा। नियमों में स्पष्ट किया गया है कि 'डेज़ पास्ट ड्यू' की गणना भुगतान की अंतिम तारीख से की जाएगी।