RBI के फॉरेक्स स्वैप फैसले के बाद बैंक निफ्टी 2% चढ़कर 55,200 के पार, 5% तक उछले PSU बैंक

RBI के फॉरेक्स स्वैप और FCNR(B)-ECB सुविधाओं के एलान के बाद मंगलवार को बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी 2% से ज़्यादा चढ़कर 55,200 के पार पहुंच गया। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर 5% तक उछले जबकि केनरा बैंक, PNB, यूनियन बैंक और SBI समेत अधिकांश PSU बैंकों के शेयरों में तेज़ी दर्ज की गई।

Load More