RBI के फैसलों के बीच लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाज़ार, इन शेयरों में दिखी गिरावट
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने रेपो रेट (5.5%) में कोई बदलाव नहीं किया है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसके कारण बुधवार को सेंसेक्स 166 अंक गिरकर 80,543 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में भी 75 की गिरावट आई। वहीं, निफ्टी के आईटी, मीडिया, फार्मा व एफएमसीजी इंडेक्स में 1-2% की गिरावट आई।