RBI का फैसला- बाज़ार से ₹1 लाख करोड़ सोखने की तैयारी, 3 किस्तों में बेचेगा OMO बॉन्ड
भारतीय रिज़र्व बैंक ने सितंबर में ₹1 लाख करोड़ के सरकारी बॉन्ड बेचने (OMO sale) की घोषणा की है। यह बिक्री तीन किस्तों 17 सितंबर (₹50,000 करोड़), 21 सितंबर (₹25,000 करोड़) और 28 सितंबर (₹25,000 करोड़) में मल्टी-सिक्योरिटी नीलामी के ज़रिए होगी। बाज़ार से अतिरिक्त लिक्विडिटी (नकदी) को सोखने के उद्देश्य से 2 साल बाद यह कदम उठाया गया है।