RBI के फैसले के बाद शेयर बाज़ार में थमी गिरावट, सेंसेक्स ने 400 अंकों की लगाई छलांग
RBI द्वारा FCNR(B) जमा और विदेशी मुद्रा उधारी (ECB) पर राहत देने वाले फैसलों के बाद शेयर बाज़ार में लगातार 2 दिन की गिरावट थम गई। मंगलवार को सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़कर 73,900 के ऊपर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 119 अंक बढ़कर 23,242 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स में सूचीबद्ध 18 कंपनियां आज हरे निशान पर बंद हुए।