RBI की मंज़ूरी के बाद येस बैंक को मिला नया CEO, 6 अप्रैल से संभालेंगे ज़िम्मेदारी

प्राइवेट सेक्टर के येस बैंक ने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव करते हुए विनय मुरलीधर टोंसे को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया है। RBI ने उनकी नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है। टोंसे 6 अप्रैल से पदभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। वर्तमान एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार 5 अप्रैल को पद छोड़ देंगे।

Load More