RBI के रेपो रेट का आम आदमी की जिंदगी पर क्या पड़ता है असर?
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ऐलान किया है कि इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. यानी लगातार आठवीं बार बिना बदलाव हुए रेपो रेट 6.5 पर्सेंट पर ही रहेगा. रेपो रेट वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक बाकी कमर्शियल बैंकों को लोन देता है.