RBI का बड़ा एक्शन! एक ही दिन में 2 सहकारी बैंकों पर बढ़ाई पाबंदी, ग्राहकों पर होगा असर?
RBI ने महाराष्ट्र के सोनपेठ नागरी सहकारी बैंक और कर्नाटक के लोकपावनी महिला सहकारी बैंक पर लागू पाबंदियों की अवधि 3 महीने और बढ़ा दी है। हालांकि, ग्राहकों के लिए जमा, निकासी/अन्य बैंकिंग सेवाओं के नियमों में कोई नया बदलाव नहीं बताया गया है। RBI ने स्पष्ट किया कि अवधि बढ़ाने का मतलब बैंकों की वित्तीय स्थिति सुधरना नहीं है।