RBI ने 2016 में जारी किए गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स के लिए घोषित किया फाइनल रिडेंप्शन प्राइस
भारतीय रिज़र्व बैंक ने 5 अगस्त 2016 को जारी किए गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (SGBs) के लिए फाइनल रिडेंप्शन प्राइस ₹6,938/ग्राम घोषित किया है। ₹3,119/ग्राम की कीमत पर जारी हुए इन बॉन्ड्स के होल्डर्स को 122% का फायदा होगा। गौरतलब है, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स गवर्नमेंट सिक्योरिटीज़ होते हैं जिन्हें सरकार की ओर से केंद्रीय बैंक जारी करता है।