RBI ने HUDCO समेत 3 कंपनियों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया जुर्माना
आरबीआई ने हाउसिंग ऐंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचयूडीसीओ) समेत 3 कंपनियों पर आवास वित्त कंपनी के निर्देशों के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर कुल ₹13.5 लाख का जुर्माना लगाया है। एचयूडीसीओ पर ₹3.5 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई के मुताबिक, गोदरेज हाउसिंग और आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पर ₹5-₹5 लाख का जुर्माना लगाया गया है।