₹1 लाख के गोल्ड बॉन्ड से मिलेंगे ₹3 लाख, कल से निवेशकों को मिलेगा पैसा निकालने का मौका
RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 सीरीज़ VII का प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस ₹14,167 प्रति ग्राम तय किया है और 2 नवंबर से निवेशक बॉन्ड भुना सकते हैं। इश्यू प्राइस ₹4,715 के मुकाबले यह 200.47% का रिटर्न है। अगर किसी निवेशक ने उस समय इसमें ₹1 लाख का निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू करीब ₹3 लाख होती।