RBI ने पंजाब की इंपीरियल अर्बन बैंक को किया बंद, ग्राहकों को वापस मिलेगा पूरा पैसा
आरबीआई ने जालंधर (पंजाब) स्थित इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर उसे हमेशा के लिए बंद कर दिया है। बकौल आरबीआई, बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं होने के कारण यह कदम उठाया गया है। बैंक के 97.79% जमाकर्ता डिपॉजिट इंश्योरेंस ऐंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन के ज़रिए अपनी पूरी जमा राशि वापस पा सकेंगे।