RBI ने प्रीपेड कार्ड से थर्ड पार्टी ऐप के ज़रिए UPI भुगतान की दी मंज़ूरी

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को प्रीपेड कार्ड धारकों को थर्ड पार्टी मोबाइल ऐप के ज़रिए यूपीआई भुगतान करने और भुगतान पाने की अनुमति दे दी। आरबीआई के इस निर्णय से गिफ्ट कार्ड, मेट्रो रेल कार्ड और डिजिटल वॉलेट जैसे प्रीपेड भुगतान उपकरण (पीपीआई) धारकों को अधिक सुविधा होगी। यूपीआई एक त्वरित भुगतान प्रणाली है।

Load More