RBI ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही में अपने भंडार में बढ़ाया 25 टन सोना
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही में अपने भंडार में लगभग 25 टन सोना बढ़ाया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आरबीआई के पास अब भंडार में 879.59 टन सोना है जबकि सितंबर 2024 के अंत में उसके पास 854.73 टन सोना था। पिछले 6 महीनों में सोने की कीमतों में काफी तेज़ी देखी गई।