RBI ने वित्त वर्ष 2026 का रिटेल महंगाई दर अनुमान घटाया
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रिटेल महंगाई दर के अनुमान को 3.7% से घटाकर 3.1% कर दिया है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही का रिटेल महंगाई अनुमान 3.4% से घटकर 2.10% किया गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिटेल महंगाई अनुमान 4.90% रखा गया है।