भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) में ग्रेड-बी ऑफिसर (जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम) के 60 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयुसीमा 21-30 वर्ष तय की गई है और आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवार को ₹78,450/माह और भत्ते व सुविधाएं दी जाएंगी।